संदेश

विशिष्ट पोस्ट

[रात १०:११ बजे, ११/६/२०१६] Tararam Goutam: [6/8, 8:24 PM] Tararam: आप सब धन्य है कि जिस दीन-हीन समाज में आप पैदा हुए उसे प्रगति के पथ पर लाने का और प्रगति का फायदा पंहुचाने का आपने बीड़ा उठाया है। जो समाज सदियों से दबा कुचला था, शिक्षा से वंचित था, नागरिक अधिकारों से वंचित था। उस में आप शिक्षा की ज्योति जला रहे हो, एक गरिमामय जीवन जीने की कला सिखा रहे हो- यह अपने आप में ऐतिहासिक है। विगत शताब्दियों में हमारे पुरखों या बड़ेरों का जीवन नर्क के जीवन से कम नहीं था, जिसे हमारे पुरखों ने भोगा। वह जीवन कहने को जीवन था अन्यथा गुलामों के समतुल्य हमारा जीवन था। इस से उभार कर एक नया जीवन देने वाले हमारे परम पूज्य प्रातः स्मरणीय बाबा साहेब पर हम बार बार न्यौच्छावर होते है। उन्होंने जो कारगर उपाय बताये है वे ही हमारी समस्या का माकूल और वास्तविक समाधान है। हमें उन पर मनन करना चाहिए। उनके बताये मार्ग का अनुशरण करना चाहिए। इस संस्थान के पिछले आयोजन से लेकर इस आयोजन तक मेघ समाज में काफी कुछ चलवल और हलचल हुई है- हर क्षेत्र में यह  समाज उठ खड़ा हुआ है और अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा की प्राप्ति हेतु प्रतिबद्...

मेघ जाति खांप सूमरा सोमरा सुमडा

Megh ethnology: Soomaras सूमरा / सोमरा /सुमडा,             सूमरा/सुमरा(डा) या सोमरा (soomara or somara) भी मेघवाल जाति की एक खांप है. उच्चारण भेद से कहीं कहीं इन्हें सुमरा, सूमरा ( रा की जगह डा या ड़ा भी उच्चारित किया जाता है )और कहीं कहीं सोमर या सोमरा कहा गया है. इस खांप की उत्पत्ति और सम्बन्ध भी सिंध से रहा है अर्थात इस खांप की उत्पत्ति भी सिंध-प्रदेश से हुई है। इस खांप का नामकरण ‘सोमर या सूमर’ नाम के एक प्रतापी व्यक्ति के नाम के पीछे हुआ अर्थात सूमर के वंशज सूमरा या सोमर कहलाये. ये लोग मेघ थे और अपने राजत्व काल में इस्माईली धर्म अपना लिया था. इस राजवंश की स्थापना के बाद में भी कुछ हिन्दू धर्म और कुछ मुस्लिम परस्त होते रहे है. इनका सिन्ध में ईसवी सं 1026 से 1356 तक शासन रहा है। ( हिस्टोरिकल एटलस ऑफ़ सूमरा किंगडम ऑफ़ सिंध में इसे इस्वी सन 1011 से 1351 दर्शाया है, देखें: एम्. एच. पन्ह्वार, संगम पब्लिकेशन, कराची ) अब्दुर रशीद गजनवी के शासन काल (हिजरी 444) तक सिंध के लोग गजनवियों को राजकर देते थे अर्थात वे गजनी के अधीन थे। उस समय गजनवी राज्य में उलट-फेर हो...

मेघवाल जाति की खांप, धांधू या धांधल, मंसुरिया मसूरिया

धांधू या धांधल:                  'धांधू' मेघवाल कौम की एक खांप है। इस खांप की उत्पत्ति तेरहवीं-चौहदवीं शताब्दी के दौरान हुई प्रतीत होती है। उस समय की शब्दावली में धांधू शब्द का अर्थ सैनिक या सिपाही होता है। इस खांप के मेघवाल अपनी खांप की उत्पत्ति 'धांधू' नाम के पुरुष से हुई बताते है, जिसे कहीं कहीं धांधलीमल या धांधल मल भी कहा जाता है।जो धांधूसर प्रदेश का राजा था। यह प्रदेश सिंध के गुजरात इलाके में बताया जाता है। इसका संधान यही है कि धांधू खांप की उत्पत्ति सिंध प्रदेश से ही हुई है।                   धांधू वीर-पराक्रमी, परोपकारी और दयालु राजा था। मुसलमानों के आक्रमण के समय उसको राज्य विहीन होना पड़ा और उसके वंशधर अन्य सामंतों या राव-राजाओं के वहां सैनिक के रूप में जीवन बिताने लगे। अधिकतर लोगों की यही आजीविका रही, इसलिए उनकी अलग खांप बन गयी और वे सैनिकवृति के कारण भी धांधू कहे जाने लगे। इन दोनों घटनाओं में धांधू का अर्थ एक ही होता है। ये लोग मूलतः सिंध से गुजरात और गुजरात से विभिन्न राजाओं के सैनिक...

युद्ध मे बीजड़ और लिम्बा मेघवाल बहादुरी से लड़े।

चित्र
तेरहवीं शताब्दी में दिल्ली में अलाउद्दीन खिलजी का राज्य था और जालोर कान्हड़दे के अधीन थी। अलाउद्दीन खिलजी की सेना और कान्हड़दे की सेना के बीच भयंकर युद्द हुआ।         जालोर के कान्हड़दे के साथ हुए युद्ध के बारे में खुसरो और फरिश्ता लिखते है: एक बार जालोर का शासक कान्हड़दे दिल्ली के सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलजी को धोक देने दिल्ली गया। वहां उसने आपसी बातचीत में कहा कि हिंदुस्तान की धरती पर आज के दिन कोई भी ऐसा बलशाली भूपति नहीं है, जो उसकी सेना से मुकाबला कर सके। एक दिन अलाउद्दीन की मजलिस जुड़ी हुई थी, उस में कान्हड़दे भी था। अलाउद्दीन ने कहा कि अगर मैं चुनौती दूं तो तुम मैदान में टिक नही सकोगे! कान्हड़दे बोला कि कैसे मरना है, मैं वह जानता हूं! सुल्तान को गुस्सा तो बहुत आया परंतु उस समय उसने कुछ नहीं कहा। उसको जाने दिया। कान्हड़दे कुछ समय दिल्ली में रहा और फिर वापस जालोर चला आया।                 दो-तीन महीने बाद सुल्तान ने अपनी सेना को तैयार कर जालोर कूच करने का हुक्म दिया। उसकी एक सेना मलिक नायब के नेतृत्व में दक्षिण गयी हुई थी औ...

राजस्थान में समाज सुधार का कार्य और मेघवाल

चित्र
बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में बिखरे हुए मेघ-समाज को एकसूत्र में बांधने के लिए और इसकी दयनीय दशा में सुधार के लिए कई  कृत-संकल्प लोग आगे आये।  जिनमें मदाजी मेघ एक प्रमुख शख्सियत थे। आप तिंवरी के कणवारिया उमेदाराम जी कटारिया के अजीज मित्र थे। आपने इस हेतु सबसे पहले उमेदाराम जी को इस काम को हाथ में लेने हेतु राजी किया। इस हेतु कुछ बैठके तिंवरी और ओसियां में हुई। अंत मे एक खाका बनाया और मेघवंशी सुधार सभा बनाने का तय हुआ। जिससे मेघवाल पंचायतों की रूपरेखा बनी और पंचायतें वजूद में आयी।                  समाज के सभी लोगों को इकट्ठा करना बड़ा मुश्किल काम था। मदाजी ने उमेदाराम जी को आश्वस्त किया कि वे घूम-घूम कर सभी पंचों को एक जगह इकट्ठा कर देंगे और आगे का काम वो संभाल ले। यह बात तय होने पर आपने इस हेतु मेघवालों के कई मौजिज लोगों से संपर्क करके उनको अपनी बैलगाड़ियों और ऊंठों से तिंवरी में इकट्ठा किया। अंत में विक्रम संवत 1972 यानी ईसवी सन 1915 के 3 मार्च को तिंवरी में मीटिंग हुई और मेघवंशी सुधार सभा यानी मेघवालों की पंचायतों का गठन हुआ। इस में ...

मुश्किलों में पुरे गांव के काम आया था रताणी (मेघवाल) राणावत परिवार मूली

चित्र
मुश्किलों में पुरे गांव के काम आया था रताणी (मेघवाल) राणावत परिवार मूली जब जब आपदाएं आई मनुष्य की ही अपनी खामियां सामने आई है,अपने वास्तविक जीवन को भूलकर इंसान अपनी प्रकृति को भूल रहा है,वो भूल उन्हें पछतावा ही नही बल्कि बड़े खामियाजे में भुगतनी पड़ती है।। (उक्त पंक्तियाँ नरेन्द्र राणावत युवा साहित्यकार मूली चितलवाना द्वारा लिखित है।।)                चितलवाना। इतिहास तथा पौराणिक कथाओं की बोध से जब हम किसी विशेष या अनूठे संयम का पाठक बनते हैं,तो एक विषय का आभास प्रकट करते हैं कि किसी चीज को लेकर उसकी उत्पत्ति  कैसे हुई? उस विकट परिस्थिति में सहयोग एक विशेष का रहता है,जिस विशेष की वजह से वह आज चरम सीमा पार करता है। मतलब यह है कि आज उसका उद्भव और प्रभाव हमें अनेक रूपों में देखने को मिलता है।  ▪ इसी तरह चितलवाना की मूली ग्राम के उद्भव की बात कुछ इस तरह है-  बात 1899 के छप्पनिया काल की है जब गांव ही नही पुरे मारवाड़ में विकट हालात पैदा हो चुके थे। इंसान त्राहि-त्राहि कर  रहा था।‌ खाने पीने के लाले पड़ने लगे थे। लोग अपन...

मेघ चेतना में प्रकाशित आलेख: मेदे (Mede) : मद्र (Madra) : मेग/मेघ (Meg/Megh) लेखक : ताराराम जोधपुर (राजस्थान)

मेघ चेतना में प्रकाशित आलेख: मेदे (Mede) : मद्र (Madra) : मेग/मेघ (Meg/Megh)                                                                                                                     लेखक : ताराराम जोधपुर (राजस्थान) सतलुज नदी के मुहानों और उसके आसपास के इलाकों में पुराने समय से बसी हुई जाति को रामायण, महाभारत, पुराण और अन्य संस्कृत व पालि साहित्य में मद्र कहा गया है. सभी स्रोतों से यह स्पष्ट है कि प्राचीन काल में मद्र लोग शुतुद्रु नदी के किनारे भी बसे हुए थे, जिसे आजकल सतलुज नदी कहते हैं. शुतुद्रू के नाम से सतलुज नदी का वर्णन ऋग्वेद में दो बार हुआ है. (ऋग्वेद, 3.33.1 व 10.75.5) वाल्मीकि रामायण में इस नदी के लिए शतद्रु शब्द का प्रयोग हुआ है. (वाल्मीकि कृत रामायण, 2.71.2), जिसका अर्थ किय...

All India Census-2011 : Megh/Meghaval... सम्पूर्ण भारत में 12 राज्यों में अनुसूचित जाति के रूप से मेघ/मेघवाल नाम से परिगणित कुल जनसंख्या

All India Census-2011 :  Megh/Meghaval...   सम्पूर्ण भारत में 12 राज्यों में अनुसूचित जाति के रूप से मेघ/मेघवाल नाम से परिगणित कुल जनसंख्या 39,72,722 अंकित की गयी है:-- 1.राजस्थान   कुल जनसंख्या: 30,60,418  साक्षर: 14,73,872, प्रतिशत 48.26% ...... ......